{"_id":"66c0ea2feb660d074d05c507","slug":"children-showed-their-skills-in-football-along-with-sack-race-and-relay-race-sitapur-news-c-102-1-slko1037-117673-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बोरा रेस, रिले रेस संग फुटबाॅल में बच्चों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बोरा रेस, रिले रेस संग फुटबाॅल में बच्चों ने दिखाया हुनर
Sat, 17 Aug 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
रेउसा(सीतापुर)। क्षेत्र स्थित खेल मैदान में शनिवार को मिलान फाउंडेशन के उन्मुक्त कार्यक्रम के तहत किशोर व किशाेरियों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सीएचसी रेउसा प्रभारी डॉ अनंत मिश्र ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कियाा।
इस दौरान बच्चों ने बोरा रेस, रिले रेस, तीन पैरों की रेेस, फुटबॉल व अन्य खेलों में अपना हुनर दिखाया। इस दौरान खेल मैदान में वैन सोहलिया, बंभिया, सिकहुवा, खरहरा, नगरौली गांव के किशोर व किशोरियों ने अपना दमखम दिखाया। इस दौरान किशोर व किशोरियों को सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली हिंसा से निपटने के तरीकों की जानकारी दी।
बोरा रेस में सूरज अव्वल
प्रतियोगिता में बोरा रेस में सूरज प्रथम, रजनीकांत द्वितीय व राधिका तृतीय रहे। वहीं, तीन पैरों की रेस में पल्लवी व सुमित प्रथम, पूनम व सूरज द्वितीय व रितेश व शिखा तृतीय रहे। इसी तरह फुटबाॅल मैच में विजेता टीम में सत्यम, शालिनी, शिवा, अंकित व अन्य शामिल रहे।