{"_id":"6156002f8ebc3e62553ea695","slug":"children-s-education-will-be-affected-by-other-works-sitapur-news-lko5980353180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे कामों से बच्चों की पढ़ाई होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे कामों से बच्चों की पढ़ाई होगी प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा फीड कराने का विरोध शिक्षक संगठनों द्वारा लगातार किया जा रहा है। संगठनों का मानना है कि यह कार्य कंप्यूटर चलाने वालों से कराया जाए। अगर शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा दूसरे काम की जिम्मेदारी दी गई को छात्रों का नुकसान होगा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की महमूदाबाद ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष हंसराज वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह को पत्र सौंपकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को पठन-पाठन के अतिरिक्त अन्य कार्यों से मुक्त रखने की मांग की। काफी समय पहले सरकार ने हर स्कूल को एक-एक टेबलेट दिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक पूूरी नहीं हो पाई है।
विद्यालयों में कंप्यूटर प्रशिक्षित लिपिकों की नियुक्ति की मांग लंबे समय से की जा रही है। कहा कि बिना संसाधन उपलब्ध कराए और बिना प्रशिक्षण दिए ऐसे कार्य कराना न्यायसंगत नहीं है। शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस कार्य से मुक्त नहीं कराया गया तो विद्यालयों में पढ़ाई का कार्य बाधित होगा। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के चलते बच्चों का शैक्षिक स्तर पहले ही बहुत बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारियों से राय मशविरा कर आगे की कार्रवाई होगी। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष आफताब अहमद, संगठन मंत्री संतोष वर्मा, सतीश यदुवंशी व उमेश वर्मा शामिल रहे।