फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Child stolen from the district hospital, woman caught

जिला अस्पताल से बच्चा चोरी, गार्ड की सूझबूझ से पकड़ी गई महिला

Thu, 03 Aug 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Child stolen from the district hospital, woman caught
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिला अस्पताल से बुधवार सुबह एक महिला नवजात को लेकर भाग निकली। उसका कुछ देर पहले ही जन्म हुआ था। उधर, बेड से बच्चा गायब देख परिवारीजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इस बीच गनीमत रही कि वार्ड के गेट पर तैनात गार्ड की नजर बच्चा लेकर जा रही एक महिला पर पड़ गई। पूछताछ में वह हड़बड़ा गई तो गार्ड ने उसे रोक लिया। इस बीच परिवारीजन भी गेट की ओर भागे तो बच्चा महिला के पास से बरामद हो गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर अस्पताल प्रशासन ने महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उधर, चर्चा है कि पकड़ी गई महिला अपनी रिश्तेदार की डिलीवरी कराने आई थी। उसने मृत बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस इस मामले में अनभिज्ञता जता रही है। बच्चे के परिवारीजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र के कुसैला निवासी दिलीप की पत्नी अनीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के सदस्यों ने मंगलवार शाम उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात अनीता देवी ने पुत्री को जन्म दिया।

अनीता अपने नवजात के साथ वार्ड में सो रही थी। उसी दौरान बुधवार भोर एक महिला अनीता देवी के बिस्तर से बच्चे को उठाकर चल दी। वार्ड से निकलकर वह गेट तक पहुंची तभी ड्यूटी पर तैनात गार्ड मनोज को उस पर कुछ संदेह हो गया।

संदेह के आधार पर गार्ड ने महिला को रोक लिया और पूछताछ करने लगा। गार्ड पूछ ही रहा था कि बच्चा किसका है, इसी बीच हंगामा मच गया। अनीता देवी के परिवारीजन बच्चा चोरी होने की बात कहते हुए गेट की दौड़े।

शोर सुनकर महिला भी सकपका गई। पता चला कि महिला की गोद में मौजूद बच्चा अनीता देवी का ही है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अनीता के घर वालों ने महिला से बच्चा वापस ले लिया।

सीएमएस डॉ. सुषमा कर्णवाल ने बताया कि एक महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। पकड़ी गई महिला की पहचान रामपुर कलां क्षेत्र के ग्राम छयोरा निवासी रामकली के रूप में हुई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस को सूचना देकर महिला को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।

वहीं बच्चे को उसकी असली मां अनीता देवी के हवाले किया गया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई महिला कोतवाली पुलिस को सौंपी गई है।


प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि जैसी कोई तहरीर उन्हें नहीं प्राप्त हुई है। यदि तहरीर मिलती तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाती। कुछ हो न हो, लेकिन यह सच है कि इस पूरे मामले को पुलिस ने बेहद हल्के अंदाज में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed