{"_id":"636c80344e4bd905b4346bda070add64","slug":"child-died-of-meningitis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से पीडि़त मासूम ने दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से पीडि़त मासूम ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दिमागी बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दिमागी बुखार से पीड़ित एक मासूम की मौत हो गई। उसका लखीमपुर खीरी के एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। जबकि दो महिलाएं बीमार हैं।
विज्ञापन
लहरपुर के ग्राम कुटी सुपौली निवासी दिनेश कुमार शुक्ला का पुत्र सत्यम (5) बीते पांच दिनों से बुखार से तप रहा था। परिवार ने पहले क्षेत्र के प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया।
विज्ञापन
हालत में सुधार न होने पर उसे लखीमपुर जिले के अनुपम नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां भी फायदा नहीं मिला। शनिवार को इलाज के दौरान उसने नर्सिंग होम में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर पिसावां के बरगांवा निवासी मूलचंद की पत्नी ममता देवी (25) दो दिन से बुखार की चपेट में थी। प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराने पर भी फायदा नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
यहां डॉक्टरों ने बताया कि ममता दिमागी बुखार से पीड़ित है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालमंडी निवास पांचूराम की पत्नी रामसुखी (45) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।