फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chief pharmacist and staff nurse get notice for negligence

Sitapur News: लापरवाही पर चीफ फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स को नोटिस

Sun, 23 Nov 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chief pharmacist and staff nurse get notice for negligence
पिसावां। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को दवा बांटने व वार्डों में समय पर दवा न देने में लापरवाही मिलने पर चीफ फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया ।
विज्ञापन

उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, भर्ती वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, औषधि कक्ष, केएमसी, टीबी यूनिट कक्ष, ड्यूटी कक्ष आदि को देखा। जिलाधिकारी ने बीपीएम व बीसीपीएम को व्यवस्थाएं सुधारने व भर्ती मरीजों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन व नाश्ते का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। काम काज में लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताते हुए चीफ फार्मासिस्ट दयाशंकर, स्टाफ नर्स रेनू देवी व फैमिली काउंसलर रामखुशी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आरसीएच पोर्टल के साथ ही ई-कवच पोर्टल पर नियमित तौर से डाटा फीडिंग की जाए। सभी वार्डों में ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों का विवरण भी नोटिस बोर्ड पर अवश्य प्रदर्शित किया जाए। साथ ही रेफर किए गए मरीजों का रजिस्टर रखने के साथ वार्ड में भर्ती मरीजों के बेड की चादर नियमित रूप से प्रतिदिन बदलवाई जाए। डीएम ने मौके पर इलाज कराने के लिए आए मरीजों से भी सीधा संवाद कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed