{"_id":"61c4bf88a640ae79416aaec9","slug":"chief-minister-will-come-to-laharpur-on-27th-sitapur-news-lko6103521173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री 27 को आएंगे लहरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री 27 को आएंगे लहरपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। सीएम योगी आदित्यनाथ 27 दिसंबर को लहरपुर आ सकते हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम लहरपुर में घोषित पर्यटन तीर्थ स्थल का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित कर चुनावी माहौल बनाएंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम लहरपुर तहसील के अकबरपुर गांव के पौराणिक मंदिर स्थल सूर्यकुंड तीर्थ पर होगा। यहीं पर मंच बनाया जाएगा। सरकार ने तीर्थ को पर्यटन स्थल घोषित किया है। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर पार्टी के जिम्मेदार और सरकारी अमले ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
भाजपा विधायक सुनील वर्मा ने बताया कि सीएम 27 दिसंबर को लहरपुर आ सकते हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार को भी तैयारियां चलती रहीं। इस दौरान लहरपुर विधायक, एसडीएम लहरपुर पीएल मौर्य, सीओ लहरपुर सुशील सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर तैयारियां देखी।