Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chhote Lohia struggled for the poor for his life

छोटे लोहिया गरीबों के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे

Fri, 22 Jan 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chhote Lohia struggled for the poor for his life
सीतापुर। सपा संस्थापक सदस्य व समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को स्थानीय सपा कार्यालय में गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव व संचालन मसूद आलम अंसारी ने किया। जिलाध्यक्ष ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जन्म पांच अगस्त 1933 को बलिया के शुभनथहीं गांव में हुआ था। उनके पिता रंजीत मिश्र किसान थे। बलिया में प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद 1953 में इलाहाबाद पहुंचे जो उनका कार्य क्षेत्र रहा। जनेश्वर मिश्र को आजाद भारत के विकास की राह समाजवादी सपनों के साथ आगे बढ़ने में दिखी और वे समाजवादी आंदोलन में इतना बढ़े कि उन्हें लोग छोटे लोहिया के तौर पर ही जानने लगे। वह गरीबों के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आगा बताया कि 1967 में जनेश्वर मिश्र का राजनीतिक सफर शुरू हुआ। वह जेल में थे, तभी लोकसभा का चुनाव आ गया। छुन्नन गुरु व सालिगराम जायसवाल ने उन्हें फूलपुर से विजयलक्ष्मी पंडित के खिलाफ चुनाव लड़ाया। चुनाव में सात दिन बाकी था। तब उन्हें जेल से रिहा किया गया। चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। 1969 में इसी सीट पर उपचुनाव हुआ तो जनेश्वर मिश्र सोशलिस्ट पार्टी से मैदान में उतरे और जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी के बाद महोली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा द्वारा राष्ट्रीय यूथ आइकान का जनपद सीतापुर से पुरस्कार प्राप्त व सक्रिय भाजपा नेता आशीष मिश्रा ने भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए। उनका सैकड़ों साथियों के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, अनिल वर्मा, मनीष रावत, अफजाल कौसर व आशीष मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

महमूदाबाद में समाजवादी विचारक व चिंतक जनेश्वर मिश्र समाज के शोषित, वंचित और पीड़ित लोगों के पैरोकार थे। वह ‘छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात रहे। उनकी ग्यारहवीं पुण्य तिथि पर समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिला सचिव संजय वाजपेई के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र शोषित व वंचित लोगों के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे। इस मौके पर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष ऋषि राज, अमरेश शुक्ल, अनिल गुप्त व पुष्कर शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed