फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   chain looted

उचक्कों ने दो महिलाओं के गले से उड़ाई चेन

Mon, 16 Sep 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
chain looted
सीतापुर। शहर में दो महिलाओं से उचक्कों ने चेन लूट ली। एक घटना शहर के लालबाग व दूसरी कैंची पुल से पहले बट्सगंज में हुई है।
विज्ञापन

महोली कोतवाली क्षेत्र के शुक्लन टोला निवासी पुष्पा सोमवार को बाजार गई थी। लालबाग के पास फल खरीद रहीं थीं। इसी बीच बाइक से पहुंचे दो उचक्के भी फल खरीदने के बहाने रुक गए। इस बीच लुटेरों ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और भाग निकले।
जब तक महिला कुछ समझ पती, उचक्के भाग निकले। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। शहर के आर्यनगर निवासी नेहा रविार को शहर के ही मोहल्ला बट्सगंज में कैंची पुल के पास स्कूटी से जा रही थीं।
विज्ञापन

जब कुछ आगे बढ़कर जर्जर सड़क पर पहुंची, तभी बाइक सवार उचक्कों ने गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन लूट ली। चेन लूटने के बाद भाग निकले। खबर पाकर पुलिस भी पहुंची थी। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह का कहना है कि शहर में दो महिलाओं की चेन लुटी गई है। दोनों घटनाएं जानकारी में हैं। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed