फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Certificates of appreciation were given to Anganwadi workers who performed excellent work.

Sitapur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए प्रशस्ति पत्र

Wed, 08 Oct 2025 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 08 Oct 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Certificates of appreciation were given to Anganwadi workers who performed excellent work.
बैठक में मौजूद महिला आयोग की सदस्य। 
सीतापुर। खैराबाद विकास खंड में महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से बच्चियों का जन्मोत्सव, अन्नप्राशन संस्कार व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने प्रतिभाग किया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी के द्वारा उपस्थित बच्चियों का जन्मोत्सव, अन्नप्राशन संस्कार व गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम किया गया। उन्होंने महिलाओं व बच्चियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वेतन संबंधित मांगों को शासन तक पहुंचाने की बात कही। महिलाओं को अपने कार्य को सुचारू रूप से करते रहने के लिए प्रशंसा भी की गई। उनके द्वारा लगाए गए स्टाल का भी निरीक्षण किया। जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से कन्या जन्मोत्सव व अन्नप्राशन वाली 6 बच्चियों को बेबी किट उपहार स्वरूप दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र भी बांटे गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल के द्वारा महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी देकर लोगों से बड़े स्तर पर लाभ लेने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed