{"_id":"592718564f1c1b260c53651f","slug":"celebration-in-namish","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Amarujala Bureau
Updated Thu, 25 May 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
नैमिष चक्रतीर्थ में डुबकी लगाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर गुरुवार को जिले के विभिन्न सरोवरों, कुंडों व गोमती नदी के तट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। इस दिन नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ, गोमती तट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
विज्ञापन
बाद में ललिता देवी मंदिर समेत अन्य मंदिर एवं मठों में जाकर देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। इसके अलावा रामकोट के रामेश्वरम तीर्थ, हरगांव के पौराणिक सूर्यकुंड और खैराबाद के भुइंयाताली तीर्थ पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान-पुण्य किया। नैमिषारण्य के पौराणिक चक्र तीर्थ और गोमती नदी में करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
वैसे तो हर माह की अमावस्या पर नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं की हुजूम उमड़ता है। लोग चक्रतीर्थ समेत गोमती में स्नान कर दान पुण्य करते हैं। गुरुवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या था। इस लिहाज से बुधवार शाम से ही जनपद के अलावा अन्य जिलों के श्रद्धालु नैमिषारण्य पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
रात को नैमिषारण्य का नजारा देखने लायक था। गुरुवार अल सुबह से ही नैमिषारण्य चक्रतीर्थ समेत गोमती में श्रद्धालुओं के स्नान करने का दौर शुरू हो गया था। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ और गोमती के घाटों पर जाकर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने ललिता देवी मंदिर, देव-देवेश्वर मंदिर, हनुमान गढ़ी, व्यास गद्दी, आर्यावर्त, रुद्रावर्त, काली पीठ, देवपुरी आदि मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और सभी ने सुख, समृद्धि, वैभव और शांति की मंगलकामना की।