{"_id":"58c56ed24f1c1b0a34dc3e0b","slug":"celebrate-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंग में डूबे लोग, आज उड़ेगा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंग में डूबे लोग, आज उड़ेगा अबीर-गुलाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
HOLI CELEBRATION
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों के त्योहार होली के खुमार में लोग पूरी तरह से डूब गए हैं। होली का जश्न चल निकला है। फिजां में रंग-गुलाल घुलने लगा है। कहीं डीजे की धुन पर थिरकते युवा तो कहीं उत्साह में डूबे बच्चे। अपनों के संग होली की खुशियां भी बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन
हर कोई मस्ती में है। रविवार की रात शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। होली की पूवे संध्या पर शहर की बाजार में खासी गहमा-गहमी रही। लोग अपनी पसंद व जरूरतों के चीजों की खरीददारी करते रहे।
विज्ञापन
सोमवार को फिजां में जमकर रंग-गुलाल उड़ेगा। रंगो के इस पर्व पर एक-दूसरे को बधाई देने का दौर रविवार से ही शुरू हो गया। सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में सहकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन
शहर की मुख्य बाजार लालबाग में दिन भर चहल-पहल रही। लोग अपनी पसंद व जरूरत की चीजें खरीदते रहे। बाजार में भी लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। रात में शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन किया गया।
महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की। रंगो का त्योहार मनाने की हर किसी ने अपनी योजना बनाई है। राकेश कहते हैं, कि वह पहले घर में अपनों संग फिर बाहर दोस्तों के साथ होली मनाएंगे।
पूजा घर में ही होली मनाने की तैयारी कर चुकी हैं। मोहित ने दोस्तों संग मस्ती करने के मूड से डीजे का इंतजाम किया है। वहीं होली के हुड़दंग पर नजर रखने और सुरक्षा इंतजाम के नजरिए से पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।