फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   caught accused, constable suspended

कचेहरी से भागे बंदी को दबोचा, सिपाही निलंबित, केस

Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
caught accused, constable suspended
सीतापुर। जिला कारागार से पेशी पर आए बंदी रोहित को कचहरी से भागने के दूसरे दिन पुलिस ने दबोच लिया है। हालांकि वह कहां से पकड़ा गया है, पुलिस इसके बारे में नहीं बता रही है। उधर बंदी की अभिरक्षा में लगे सिपाही को निलंबित करने के बाद उसके खिलाफ शहर कोतवाली में केस भी दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि शहर के मछली मंडी निवासी रोहित हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित संगीन मामलों में इस दौरान जिला कारागार में बंद था। उसे सोमवार को जिला कारागार से पेशी के लिए कचहरी लाया गया था। यहां से वह दोपहर बाद पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था।
विज्ञापन

बंदी के भागने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। आननफानन में उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था। बंदी के भागने के बाद पुलिस अफसरों ने उसकी अभिरक्षा में लगे आरक्षी अरुण कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षी अरुण को निलंबित कर एसपी ने उसके खिलाफ शहर कोतवाली में केस भी दर्ज कराने का आदेश दिया था। जिसके चलते उसके खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज किया गया। बंदी रोहित के भागने के बाद पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कचहरी से भागे बंदी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उसे कहां से पकड़ा गया, पुलिस यह नहीं बता रही है। इधर, एएसपी मधुवन सिंह का भी कहना है कि कचहरी से भागे बंदी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed