{"_id":"60d0d6aa8ebc3e342479c2a4","slug":"case-on-two-for-selling-fake-pesticides-sitapur-news-lko5835336131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली कीटनाशक बेचने में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली कीटनाशक बेचने में दो पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोतवाली मिश्रिख इलाके में सिंजेता के नाम से नकली कीटनाशक बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के एसोसिएट की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि दूसरा फरार है।
ट्रूू वडी कंस्लटेंसी लि. कंपनी नोएडा में एसोसिएट पद पर तैनात दीपक सिंह ने मिश्रिख कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी संजीता नाम से कीटनाशक उत्पादबना बेचती है। मिश्रिख के कुछ किसानों ने कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जानकारी दी कि यहां कुछ लोग सिंजेता के नाम का कीटनाशक बेच रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच कराई गई। जांच में बात सही मिली।
इसको लेकर कंपनी के लोग मिश्रिख पहुंचे और पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए कार्रवाई में मदद मांगी। पुलिस को दी गई तहरीर में महोली के अमुिरता गांव निवासी भैयालाल और लखीमपुर के मैगलगंज निवासी सुधीर पर सिजेंता कंपनी के नाम से नकली कीटनाशक बेचकर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में दोनों आरोपी भैयालाल, सुधीर के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपी राइट के उल्लंघन का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मिश्रिख कोतवाल मनोज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी में से एक भैय्यालाल को नैमिषारण्य-हरदोई मार्ग पर संजराबाद पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके कब्जे से चार पैैकेट कीटनाशक बरामद हुआ है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। कोतवाल ने बताया कि उन्होंने बताया कि आरोपी भैयालाल के कब्जे से बरामद हुए कीटनाशक का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए विज्ञान विधि प्रयोगशाला को भेजा गया है। सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
असली नकली की कर लें परख
ट्रू वडी कन्स्लटेंसी लिमिटिड कंपनी की एसोसिएट मुस्कान बताती हैं कि किसान अगर इस कंपनी का कीटनाशक खरीद रहे हैं तो असली-नकली की परख जरूर कर लें। नकली कीटनाशक के इस्तेेमाल से किसान को नुकसान हो सकता है।