{"_id":"662d220d095c71198208d37d","slug":"case-could-not-be-registered-against-those-who-created-disturbance-at-the-dhaba-sitapur-news-c-102-1-slko1037-112996-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ढाबे पर उपद्रव करने वालों पर नहीं दर्ज हो सका केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ढाबे पर उपद्रव करने वालों पर नहीं दर्ज हो सका केस
Sat, 27 Apr 2024 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 27 Apr 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
खैराबाद। थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित जनता ढाबा पर शुक्रवार देर शाम उपद्रव करने वालों पर 24 घंटे बीतने के बाद भी केस नहीं दर्ज हो पाया है। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार देर रात पुलिस ने मौके से हिरासत में लिए युवक से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जो नाम बताएं उसके आधार पर पुलिस ने दबिश भी दी है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, मुकदमा दर्ज न होने से ढाबा संचालक भयभीत है।
शुक्रवार देर शाम जनता ढाबे पर करीब 12 बाइकों पर सवार दबंग हाथ में डंडे व पत्थर लेकर पहुंच गए। इन लोगों ने बिना कुछ कहे ढाबे पर पथराव व तोड़फोड़ शुरू कर दी। ढाबा मालिक अंजुम के मुताबिक 20 से 25 लोग ईंट पत्थर चला रहे थे। कर्मचारी व खाना खा रहे लोगों किसी तरह छिपकर जान बचाई। आरोप है तोड़फोड़ करने वालों ने गुल्लक से एक लाख रुपये भी लूट लिए।
पुलिस के आते ही सभी फरार हो गए। रामकोट थाना क्षेत्र के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अंजुम का कहना है कि तीन दिन पहले लड़के कुछ लड़कियों को लेकर ढाबे पर आए थे। ये लोग लड़कियों से शरारत कर रहे थे। कर्मचारियों ने टोका तो देख लेने की धमकी दी थी। पीड़ित ढाबा मालिक अंजुम का कहना है कि पुलिस हमारा बयान लिख ले गयी है। थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए मुकदमा नहीं लिखा है।