{"_id":"593ec7801126f4c50b8b4b51","slug":"car-beat-three-children-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने तीन बच्चों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने तीन बच्चों को रौंदा, एक की मौत
सीतापुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
तंबौर क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तम्बौर थानाक्षेत्र के डालेसिंहपुरवा से रिहार गांव को रामलीला देखने जा रहे तीन मासूम बच्चों को खराब लाइट वाली तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया जिससे एक बालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। घायल बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद ग्रामीण ने कार चालक को मय वाहन के पकड़ लिया।
बताते हैं कि कार की दो लाइटें खराब थीं। पुलिस का कहना है कि वाहन व चालक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। तम्बौर इलाके के डालेसिंहपुरवा निवासी विनीत (12) पुत्र मुन्ना, गंगाराम पुत्र परिक्रमा, रामकिशोर पुत्र लक्ष्मीनारायन गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ रविवार देर शाम पड़ोस के गांव रिहार को पैदल ही रामलीला देखने जा रहे थे।
इस बीच जब यह बच्चे रिहार के पास पहुंचे, तभी बिना लाइट वाली एक तेज रफ्तार मारुति कार ने बच्चों को पीछे से जाकर रौंद दिया जिससे तीनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को फौरन एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं गंगाराम व रामकिशोर भर्ती हैं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार को मय चालक के पकड़ लिया। बताते हैं कि कार बेहद जर्जर थी। उसकी दोनों लाइटें खराब थीं। कार को शफीउद्दीन चला रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। साथ ही चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।