फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   By-elections will be held on two posts of Pradhan and 92 members

सीतापुर: प्रधान के दो व सदस्यों के 92 पदों पर होगा उपचुनाव

Tue, 14 Feb 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
By-elections will be held on two posts of Pradhan and 92 members
सीतापुर। प्रधान के दो व सदस्य ग्राम पंचायतों के रिक्त 92 पदों के लिए उप चुनाव कराया जाना है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी किया है। 20 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। दो मार्च को मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी उप चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 20 फरवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 फरवरी को सुबह 10 से तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है।
विज्ञापन

इसी दिन तीन बजे से प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। दो मार्च को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चार मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी। जिले में ब्लॉक खैराबाद की ग्राम पंचायत गद्दीपुर चितहरी और महोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत हाजीपुर के प्रधान पद का उप चुनाव होना है।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुरेश प्रसाद ने की है। 15 फरवरी को डीएम उप चुनाव की सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे। 16 फरवरी को संबंधित ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी की ओर से रिक्त पदों का विवरण देते हुए सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी। इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाएगा। इसी के साथ नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed