फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   By-elections tomorrow, polling parties will leave today

उपचुनाव कल, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
By-elections tomorrow, polling parties will leave today
सीतापुर। जिले में रिक्त बीडीसी की दो, प्रधान की एक और ग्राम पंचायत सदस्यों के 771 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव का मतदान शनिवार 12 जून को होगा। सकुशल मतदान संपन्न कराने को 2,136 कर्मचारी लगाए गए हैं। गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान विशेषतौर पर पोलिंग बूथ पर कोरोना से बचाव के तौर तरीके बताए गए। प्रशिक्षित कर्मचारियों को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग बूथों के लिए शुक्रवार को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जिले में उम्मीदवारी न होने की वजह से सात सौ से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त रह गए थे। ऐसे में कई ग्राम पंचायतों को गठन लटक गया था। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव कराने का निर्णय लिया और 12 जून तरीख मुकर्रर की। इसी दिन रिक्त दो बीडीसी और एक प्रधान का भी चुनाव होगा। उपचुनाव के लिए 2,136 मतदान कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। आरओ ने मतदान कर्मियों को जरूरी जानकारी देने के साथ ही कोरोना से बचाव करते हुए चुनाव संपन्न कराने के गुरु सिखाए। प्रशिक्षण कर्मियों को 441 पोलिंग पार्टियों में बांटा गया है। पोलिंग पार्टियों को ब्लॉक मुख्यालयों से शुक्रवार को रवाना किया जाएगा। रवानगी को लेकर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed