फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Buying a four wheeler has become expensive

Sitapur News: चार पहिया वाहन खरीदना हुआ महंगा

Thu, 24 Apr 2025 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Buying a four wheeler has become expensive
सीतापुर। चार पहिया लग्जरी वाहनों का शौक अब और महंगा हो गया है। प्राइवेट चार पहिया वाहनों पर पंजीकरण शुल्क बढ़ा दिया गया है। इससे चार पहिया वाहनों की कीमतों में इजाफा हो जाएगा। 21 अप्रैल से बढ़ी दरें लागू कर दी गई हैं। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि पंजीकरण शुल्क निजी वाहन की खरीद के समय एकमुश्त लिया जाता है। उन्होंने बताया कि नॉन एसी चार पहिया वाहनों पर सात फीसदी की जगह अब आठ फीसदी टैक्स चुकाना होगा। इसी तरह 10 लाख रुपये तक के लग्जरी चार पहिया वाहन पर टैक्स आठ से बढ़ाकर नौ फीसदी और 10 लाख रुपये से ज्यादा के वाहन पर 10 से बढ़ाकर 11 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed