फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Business recovered from Corona, average business in Navratri

कोरोना से उबरा व्यापार, नवरात्र में औसत रहा कारोबार

Fri, 15 Oct 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Business recovered from Corona, average business in Navratri
सीतापुर। कोरोना काल में ठप हुआ कारोबार अब धीरे धीरे पुरानी पटरी पर लौटने लगा है। वर्तमान में चल रहे त्योहारी सीजन में हुए औसत कारोबार से व्यापारियों ने काफी राहत महसूस की है। नवरात्र व दशहरा में बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से कोरोना काल की मंदी का दौर खत्म होने से व्यापारी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि आसमान छूती कीमतों ने खरीददारों को मनचाही खरीद की छूट नहीं दी।
विज्ञापन

कोरोनाकाल का सबसे अधिक प्रभाव बाजारों पर पड़ा था। लंबे समय तक बाजार बंद रहने से कारोबार ठप सा हो गया था। इन सबके मध्य शुरू हुए त्योहारी सीजन ने बाजारों की रौनक बढ़ा दी। खासकर किराना एवं पूजा-पाठ, वृत आदि के उपयोग वाली सामग्रियों की बिक्री काफी बढ़ी हैं। शहर के किराना व्यापारी विशाल बताते हैं कि नवरात्र में यदि बहुत अच्छी बिक्री नहीं हुई है, तो खराब भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

औसतन बिक्री से कुछ राहत मिली है। कोरोना काल में ठप हुए कारोबार में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है। व्यापारी संजीव साहू भी त्योहारों के आने से व्यापार में बढ़ोत्तरी की बात बता रहे हैं। उनका कहना है व्यवसाय पर असर पड़ा है। बिक्री में अंतर आया है। बशर्ते कारोबार में वृद्धि होती रहे, तभी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुनील टंडन कहते हैं,नवरात्र में कारोबार उभरा है। अब ग्राहक दिखाई देने लगा है। लेकिन महंगाई बढने से उपभोक्ता परेशान है। सभी प्रकार के खाद्य तेलों, सब्जियों आदि के दाम बहुत अधिक हो गए हैं। ऐसे में जरूरमंद एवं सामान्य वर्ग को दिक्कत है।
शहर स्थित मुख्य बाजार में सबसे पुरानी भोला पंसारी की दुकान की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय वैश्य ने बताया कोरोना में पूरे दिन ग्राहकों का इंतजार रहता था, नाममात्र की बिक्री होती थी। नवरात्र के दौरान मेवा सहित पूजा से जुड़ी अन्य वस्तुओं की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे कुछ राहत मिली है। लालबाग स्थित मुख्य बाजार के किराना व्यवसायी आशीष मेहरोत्रा वर्तमान कारोबार से संतुष्ट नहीं है।

उनका कहना है बाजार में कोई खास बिक्री नहीं हो रही है। नवरात्र पर्व होने के बाद भी जो उछाल बाजार में होना चाहिए, वह नहीं दिख रहा है। अब करवाचौथ व दीपावली पर बाजार के और चहक का इंतजार है ताकि खरीददारों की भीड़ बढ़ने से कारोबार बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed