फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bus and truck collide , 15 injured

बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 जख्मी

Fri, 11 Dec 2015 11:00 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन

घायलों में सात को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर रूप से चोटिल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


रोडवेज की एक अनुबंधित बस बिसवां से सवारी लेकर लखनऊ जा रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 11:15 बजे सिधौली-बिसवां मार्ग पर टेड़वा चौराहे के पास एकाएक बस के सामने एक गन्ना लदा ट्रक आ गया और दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक पर सवार चालक आदि निकल भागे, जबकि बस में सवार दो महिलाओं समेत 15 लोग जख्मी हो गए।

घायलों में सदरपुर इलाके के गोसाईनपुरवा निवासी दिनेश (32), कैलाश (35), फूलचंद (22), दीपू (25), किशोरी लाल (25), बनवारी (40), बिसवां के थवई टोला निवासी कैलाश (28), बिहार के गोपालपुर क्षेत्र के घाट बंदरिया निवासी अजय (19), लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र के कैलाशपुर निवासी ऋषि शुक्ला (26), बिसवां के मियां सराय निवासी अरमान जहां (50), रेउसा निवासी गंगा (55), रेउसा के सालपुर निवासी शंकटा (22), मानपुर के तेंदुआ गांव निवासी रामजपन्ना (50), मानपुर निवासी किरन मिश्रा (40), मानपुर के अंबरपुर निवासी बबलू (25) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से सात लोगों को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से कुछ लोगों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायल प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed