फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bullies beat up constable who went to settle dispute, case registered

Sitapur News: विवाद सुलझाने गए सिपाही को दबंगों ने पीटा, केस दर्ज

Sat, 28 Jun 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bullies beat up constable who went to settle dispute, case registered
परसेंडी (सीतापुर)। धोंधी गांव में शुक्रवार को विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाही को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़ित सिपाही ने तहरीर दी है। पुलिस आरोपी को खोज रही है।
विज्ञापन

परसापुर के मजरा धोधी में प्रहलाद अपना घर बनवा रहे हैं। उनके पड़ोसी शत्रोहन घर बनने से रोक रहे थे।
विवाद को लेकर परमानंद ने मामले की शिकायत यूपी 112 पर की थी। मौके पर पहुंचे यूपी 112 में तैनात सिपाही नरेंद्र कुमार के अनुसार उन्होंने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया। कढ़िले व उनके परिजन पुलिस टीम से उलझ गए। फिर नरेंद्र को बुरी तरह से पीट दिया।
विज्ञापन

उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं हैं। जैसे-तैसे वह अपनी जान बचा सके। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। मौके पर सीओ लहरपुर नागेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी पहुंचे गए। इस पर आरोपी मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष दीपक राय ने बताया कि सिपाही की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed