फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bulldozers move in Khairabad, small and large, 71 construction destroyed

Sitapur News: खैराबाद में चला बुलडोजर छोटे-बड़े 71 निर्माण ध्वस्त

Tue, 17 Feb 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 17 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers move in Khairabad, small and large, 71 construction destroyed
खैराबाद। तहसील सदर व नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार को डीजे कॉलेज चौराहे से लहरपुर मार्ग तक सघन अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान निर्धारित रूट पर छोटी-बड़ी 71 दुकानों व निर्माण को बुलडोजर चला कर ढहाया गया। हालाकि इस दौरान पटरी दुकानदारों ने स्थानीय प्रशासन पर मनमानी बरतते हुए एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों को 31 जनवरी तक अतिक्रमण स्वयं हटाने की मोहलत दी गई थी। निर्धारित समय तक अतिक्रमण न हटाने पर सोमवार को संयुक्त टीम द्वारा पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाने के लिए बुलडोजर चलवाने की कार्रवाई करना पड़ी। इस दौरान अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों से तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार अपना सामान बचाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध तरह से बनी छोटी बड़ी कुल 71 दुकानों को ध्वस्त कर हटवाया।
विज्ञापन

इस दौरान डीजे कॉलेज चौराहे पर कोल्ड ड्रिंक दुकान के संचालक दिलीप ने आरोप लगाया कि दुकान का काउंटर व बेंच भी पालिका की टीम उठा ले गई। फल का ठेला लगाने वाले कौशल कुमार व पूड़ी सब्जी की दुकान लगाने वाले मुंशीलाल ने बताया कि उनका ठेला व अन्य सामान भी नगर पालिका की टीम उठा ले गई। नाराज दुकानदारों का कहना था कि पालिका प्रशासन ने पटरी दुकानदारों के लिए वेडिंग जोन बनाए बिना उनकी दुकानों का ध्वस्तीकरण कर परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed