फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bulldozer ran against encroachment in Tambour

तंबौर में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर

Wed, 15 Jun 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran against encroachment in Tambour
तंबौर में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। - संवाद - फोटो : SITAPUR
तंबौर (सीतापुर)। इलाके में बुधवार को सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। तहसील प्रशासन व पुलिस की टीम ने अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया। इससे पूर्व व्यापारियों को चेेतावनी दी गई थी फिर भी अतिक्रमण को नहीं हटाया गया था।
विज्ञापन

कस्बे के गांजर इंटर कॉलेज से छतांगुर जाने वाली सड़क पर अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई थी। इसकी परिधि में पड़ रहे भवनों के अतिक्रमण को चिह्नित कर निशान लगाकर हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद लोगों द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार लहरपुर एसके द्विवेदी, कानूनगो, लेखपाल ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों व इंस्पेक्टर सुरेश पटेल के साथ बुलडोजर पहुंचा। अफसरों की मौजूदगी में इस सड़क के पक्के अतिक्रमण को ढहा दिया गया। अतिक्रमण टीम जब इस मार्ग पर बने हिंदुस्तान प्लाईवुड के मालिक के मकान की बाउंड्री के खंभे तोड़ने लगी तो उन्होंने अपने कागज दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे टीम के अधिकारियों ने नहीं माना। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि कार्ययोजना के अनुसार सड़क को 40 फीट चौड़ीकरण करके मार्ग को आवागमन के लिए सुगम बनाया जाना है। इसलिए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed