{"_id":"66a3f635cb46895efe0c8e44","slug":"built-a-luxurious-house-on-government-land-sitapur-news-c-102-1-slko1052-116746-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सरकारी जमीन पर बना लिया आलीशान मकान, कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सरकारी जमीन पर बना लिया आलीशान मकान, कार्रवाई के आदेश
Sat, 27 Jul 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी, सीतापुर। सिधौली तहसील क्षेत्र के गनेरा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर आलीशान भवन बनाने का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है। इस पर एसडीएम अनिल रस्तोगी ने थानाध्यक्ष, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
गनेरा गांव निवासी सोनू यादव ने उपजिलाधिकारी को बताया कि गाटा संख्या 236 सरकारी अभिलेखों में खलिहान में दर्ज है। उस पर आलीशान मकान बना लिया गया है। साथ ही पड़ोसी ग्राम पंचायत हिम्मतनगर की गाटा संख्या 162 खतौनी में बंजर दर्ज है।
इसके आंशिक भाग पर मिट्टी पाटकर घर बनाया गया है। वहीं, धान रोपा गया है। आरोप है कि लेखपाल के मना करने के बाद भी दबंग कब्जा नहीं हटा रहे हैं। सिधौली तहसीलदार मुकेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।