{"_id":"68e7e94f42b81d58f3075d25","slug":"bsp-workers-who-returned-from-the-rally-will-strengthen-the-party-booth-wise-sitapur-news-c-102-1-slko1037-142042-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बसपा रैली से वापस आए कार्यकर्ता बूथवार मजबूत करेंगे पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बसपा रैली से वापस आए कार्यकर्ता बूथवार मजबूत करेंगे पार्टी
Thu, 09 Oct 2025 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले से एक हजार वाहनों से करीब 50 हजार कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को लखनऊ में मायावती की महासंकल्प रैली में शामिल होकर लौटे। घर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। बहुजन समाज पार्टी को बूथवार मजबूत करने की बात कही।
मिश्रिख से रैली में गए बसपा समर्थक नीरज कुमार हंस ने बताया कि काफी दिनों बाद मायावती का संबोधन सुनने का सौभाग्य मिला। जब लोग घरों में सो रहे थे, तब हम रात में ही रास्ता तय करते हुए रैली स्थल तक पहुंच गए। देर रात पहुंचे लेकिन सुबह होने का इंतजार रहा।
अल सुबह ही उठकर रैली स्थल में आगे जाकर खड़े हाे गए। साथ गए समर्थक भी पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते रहे। कुछ देर बाद मायावती आईं तो ध्यान से उनका संबोधन सुना। लौटते समय कुछ जाम का सामना जरूर करना पड़ा। हालांकि इससे जोश ठंडा नहीं पड़ा। अब जिले में बसपा को मजबूत करने पर काम करेंगे।
विज्ञापन
सुदर्शन भारती ने बताया कि मायावती के संबोधन ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। उन्होंने घुमा फिरा के कांशीराम पार्क को सुंदर बनाए रखने के लिए मौजूदा सरकार की तारीफ कर दी तो समाजवादियों में हलचल मच गई। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से न सरकार, न विधायक, न सांसद फिर भी जन सैलाब इस तरह उमड़ा कि लोगों के होश उड़ गए। कहीं न कहीं एक नया मेसेज इस रैली ने प्रदेश को दिया है।
अंकित मौर्य ने बताया कि इस रैली ने कांशीराम को पुनः धरती पर जन्म दे दिया है। उनके सपनों को साकार करने के लिए बसपा समर्थकों में भरी जोश दिखा है। रैली में थोड़ी बहुत कठिनाइयां जरूर हुईं, लेकिन बसपा समर्थकों के सैलाब और जोश को देखकर काफी अच्छा लगा। पिंकू पाल ने बताया कि एक महीने से लगातार रैली की तैयारी की जा रही थी। इतना आकलन किसी को नहीं था कि इतनी भीड़ आएगी। 2027 के लिए एक बड़ा संदेश इस रैली ने प्रदेश में कायम किया है।