फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Brother jumped in the pond after seeing the dead body, died

शव उतराता देख तालाब में कूदा भाई, मौत

Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Brother jumped in the pond after seeing the dead body, died
तंबौर/बेहटा (सीतापुर)। थाना तंबौर इलाके में रविवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई। शनिवार दोपहर घर से लापता हुए युवक का रविवार को तालाब में शव उतराता देखकर उसके भाई ने भी तालाब में छलांग लगा दी। इससे उसकी भी डूब कर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। दोनों भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

तंबौर इलाके के संहिजरकलां निवासी छोटकन (35), बड़कन (35) दोनों सगे जुड़वा भाई थे। शनिवार दोपहर छोटकन घर से किसी काम से निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। इससे चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी देर रात तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

रविवार को तंबौर थाना क्षेत्र के मक्का पुरवा गांव के उत्तर दिशा में स्थित तालाब में लोगों ने एक युवक का शव उतराता देखा। मौके पर काफी लोग पहुंच गए। सूचना पर युवक का भाई बड़कन भी मौके पर पहुंचा। तालाब में भाई का शव देखकर बड़कन भावुक हो गया और आवेश में आकर उसने छलांग लगा दी। तैरना नहीं आने व कोई मदद न मिलने से बड़कन की भी तालाब में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। एसओ तंबौर सुरेश पटेल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई आरोप नहीं हैं।

एक साथ दुनिया में आए, एक साथ जलेंगी चिताएं
इसे विधि का विधान का कहें या फिर संयोग। 35 साल पहले एक साथ दुनिया में आए बड़कन व छोटकन एक साथ पले, बढ़े। एक साथ पढ़ने गए और जब मौत आई तो कुछ ही घंटों का दोनों के बीच का फासला रहा। छोटकन की तालाब में डूबने से पहले मौत हो गई, जबकि भाई को देखकर तालाब में कूदने से बड़कन की बाद में मौत हुई। अब एक साथ दोनों की चिताएं जलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed