{"_id":"6a0768ad1f4c91a6450ce934","slug":"brother-in-law-murdered-brother-in-law-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1055-156061-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: साले की हत्या, जीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: साले की हत्या, जीजा गिरफ्तार
Sat, 16 May 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 16 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सूरज की फाइल फोटो।
रामकोट। मैनासी सरैया गांव निवासी सूरज कुमार (19) का शव शुक्रवार को गांव के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजनों ने सूरज के बहनोई रमेश पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी सूरज मानसिक रूप से कमजोर थे। वह 13 मई को लापता हो गए थे। अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को पुलिस को गांव की दक्षिण दिशा की ओर निकली नहर के पास शव मिलने की जानकारी हुई। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों ने बड़े दामाद रमेश निवासी अहाता कप्तान पर ही सूरज की हत्या का आरोप लगाया। बताया कि रमेश 13 मई की शाम सूरज को घर से बुलाकर ले गया था।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस की हिरासत में आरोपी रमेश ने सूरज की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। थानाध्यक्ष पीयूष सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ससुराल में ही रह रहा था आरोपी
रमेश का विवाह 15 वर्ष पहले सुधा से हुआ था। तीन-चार महीने से आरोपी रमेश अपनी ससुराल में ही रहने लगा था। पूछताछ में सामने आया कि रमेश का अपनी पत्नी सुधा से कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद ही उसने घटना को अंजाम दिया है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि मुंह अथवा गला दबाकर सूरज की हत्या की गई है।
-कपूर कुमार, सीओ सिटी