{"_id":"643eea9c5f24a2f81c034014","slug":"bridge-will-be-built-soon-on-kanhai-ghat-of-gobarhiya-river-sitapur-news-c-13-1-190434-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गोबरहिया नदी के कन्हई घाट पर जल्द बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गोबरहिया नदी के कन्हई घाट पर जल्द बनेगा पुल
Wed, 19 Apr 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुर मथुरा क्षेत्र में गोबरहिया नदी पर पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ कन्हई घाट पहुंचे। नाप-जोख के बाद पता चला कि यहां पर 105 मीटर लंबा पुल बनेगा।
लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधायक ने सेतु निगम के प्रबंध निदेशक से पुल निर्माण के संबंध में वार्ता की। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री व प्रमुख सचिव, लोक निर्माण से मिलकर पुल निर्माण के लिए बजट आवंटित कराया जाएगा।
दरअसल, रामपुर मथुरा क्षेत्र के 50 गांव गोबरहिया नदी के उस पार बसे हैं। गोबरहिया नदी के कन्हई घाट पर पीपे का पुल बना है। मंगलवार को सेवता विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन
यहां कन्हई घाट पर नाप-जोख में पता चला कि नदी पर 105 मीटर लंबा पुल बनाने की जरूरत है। सेतु निगम के एमडी ने विधायक से वार्ता के दौरान कहा कि लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम की संयुक्त टीम दो दिन बाद पहुंचेंगी। विधायक ने कन्हई घाट के कच्चे रास्ते पर बरसात से पहले खड़ंजा लगवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा में मरीजों को भर्ती कराने के लिए बेड़ो की संख्या कम थी। जिसके कारण यहां आने वाले मरीजों व तीमारदारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विधायक ने प्रयास करके यहां 20 बेड के अतिरिक्त कक्ष को मंजूरी दिलाई। मंगलवार को अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।