{"_id":"6150b71b8ebc3ef8d81d7728","slug":"boyfriend-arrested-in-case-of-girl-s-death-sitapur-news-lko597406655","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। चलती बाइक से प्रेमिका को धक्का देकर गिराने के मामले में आरोपी प्रेमी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
हरगांव इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली 22 साल की युवती 21 सितंबर की प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। इसकी भनक लगने पर युवती के पिता ने थाने पहुंचकर काजी टोला निवासी शादाब के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया था।
परिजनों का कहना था कि जानकारी होने पर वे लोग बेटी को लेकर जा रहे प्रेमी का पीछा कर रहे थे। इस बीच हरगांव इलाके में सेमरी भान के पास प्रेमी ने चलती बाइक से धक्का दे दिया। इससे युवती की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी शादाब के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
एसओ हरगांव बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को सूचना मिलने पर आरोपी शादाब को हरगांव चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।