{"_id":"63961d8524889f2df721c1c6","slug":"boy-injured-in-jackal-attack-sitapur-news-lko6613832167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सियार के हमले से बालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सियार के हमले से बालक जख्मी
विज्ञापन
सिधौली/कमलापुर। सियार के हमले में रविवार को एक बालक जख्मी हो गया। सीएचसी में बच्चे का इलाज किया गया। एक पखवाड़े में सियार का यह तीसरा हमला है।
कमलापुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर सरैयां निवासी शंकर मिश्रा का छह वर्षीय बेटा आकाश रविवार शाम लगभग चार बजे गांव के किनारे बने मंदिर के पास खेल रहा था। उसी दौरान अचानक सियार ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने सियार को खदेड़ा। सियार के हमले से घायल बच्चे को परिजन आननफानन में सीएचसी सिधौली ले गए।
परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे छुट्टी दे दी गई। इससे पहले उमरिया निवासी एक दंपती और हरिहरपुर जमरखा निवासी एक वृद्धा व युवक पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। लगातार सियार के हमलों से इलाके में दहशत है। सिधौली के डिप्टी रेंजर आरएस यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सियार की तलाश कराई जा रही है।