फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Boy drowns in river while bathing

Sitapur News: नहाते समय नदी में डूबकर बालक की मौत

Mon, 14 Sep 2026 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Boy drowns in river while bathing
 सदरपुर में बालक की मौत से गमगीन परिजन।  - संवाद
सदरपुर। चौका नदी में नहाते समय डूबकर रविवार को लोनियनपुरवा निवासी अरुणेश (8) की मौत हो गई। पिता जयविंद के अनुसार अरुणेश दोपहर 12 बजे अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए लोनियनपुरवा-हलीमनगर के बीच चौका नदी पर बने रपटापुल के नीचे पहुंचा था। नहाते समय गहराई में पहुंच जाने के चलते वह डूबने लगा।
विज्ञापन


अरुणेश ने मदद के लिए शोर मचाया तो उसके साथियों के साथ ही आसपास के लोग भी पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। कुछ देर के बाद अरुणेश का शव नदी में उतराता मिला। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच में डूबने से मौत होने की बात निकलकर आई है। घटना के बाद महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या ने मौके पर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने एसडीएम से बात कर अरुणेश के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed