{"_id":"693690fb8e06bc214301f818","slug":"body-of-young-man-missing-since-last-night-found-near-kusaila-overbridge-in-sitapur-police-investigating-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कुसैला ओवरब्रिज के पास मिला रात से लापता युवक का शव, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कुसैला ओवरब्रिज के पास मिला रात से लापता युवक का शव, पुलिस कर रही जांच
Mon, 08 Dec 2025 02:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:19 PM IST
सार
सीतापुर में रात से लापता युवक का शव कुसैला ओवरब्रिज के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
यूपी के सीतापुर में देर रात से लापता युवक का शव सुबह ओवरब्रिज के पास पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो रुक गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना महोली कोतवाली क्षेत्र के कुसैला ओवरब्रिज के पास की है। आजाद नगर निवासी सौरभ (22) रविवार की रात से लापता था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह उसका शव ओवरब्रिज के पास मिला। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि परिजनों से बात करके आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन