फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   body of young man found lying in pit on highway side in Sitapur left home saying that he going to get medicine

Sitapur: हाईवे किनारे गड्ढे में पड़ा मिला युवक का शव, घर से दवा लेने की बात कहकर निकला था; पुलिस कर रही जांच

Mon, 07 Jul 2025 02:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 02:23 PM IST
सार

सीतापुर में एक युवक का शव हाईवे किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। वह दवा लेने की बात कहकर घर से  निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of young man found lying in pit on highway side in Sitapur left home saying that he going to get medicine
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के सीतापुर में सोमवार की सुबह हाईवे किनारे एक गड्ढे में युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर एएसपी और सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना महोली कोतवाली क्षेत्र में हेमपुर ओवरब्रिज के निकट की है। शव की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ही हरदासपुर निवासी हर्षित (22) के रूप में हुई है। पिता राजकुमार वर्मा ने बताया कि हर्षित रविवार शाम 4:30 बजे घर से बाइक लेकर दवा लेने के लिए रामकोट के निकट पिपरी गांव जाने की बात बताकर निकला था। 
विज्ञापन


आज सुबह सुबह उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव हाईवे किनारे एक कीचड़ युक्त गड्ढे में पड़ा मिला। पास में ही बाइक खड़ी थी। बाइक की चाबी युवक की जेब में मिली है। पास ही एक पत्थर पर उसके जूते रखे थे। परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि तीन साल पहले ही हर्षित की शादी हुई थी। उसकी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के ही पचपोखरा गांव में है। खबर पाकर ससुरालीजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed