फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Body of missing priest found floating in the Gomti.

Sitapur News: गोमती में उतराता मिला लापता पुजारी का शव

Sat, 03 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Body of missing priest found floating in the Gomti.
धनीराम। (फाइल फोटो)
संदना। कुर्सी गांव स्थित पिपरी बाबा मंदिर के पुजारी धनीराम का शव शुक्रवार को मंदिर के पीछे गोमती नदी में उतराता मिला। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे, आशंका है कि बाबा को बांधकर नदी में फेंका गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने के कारण मौत होना निकलकर आया है। पुलिस अन्य बिंदुओं के आधार पर जांच कर रही है। वह 29 सितंबर से लापता थे।

ग्रामीणों के अनुसार धनीराम (62) कुर्सी गांव के पास स्थित सेमौरी गांव के रहने वाले थे। वर्ष 2010 से वह प्राचीन पिपरी बाबा मंदिर परिसर में रहकर पूजा करते थे। 29 सितंबर को जब श्रद्धालु मंदिर आए तो उनको पुजारी नहीं मिले। इस पर लोगों ने मंदिर के पीछे गोमती नदी में उनके डूबने की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके भतीजे की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर नदी में तलाश शुरू कर दी थी। ग्रामीणों ने शुक्रवार को गोमती नदी में धनीराम का शव उतराता देखा। सूचना पाकर मौके पर सीओ मिश्रिख, संदना थाने की टीम पहुंच गई। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया कि परिवार के किसी सदस्य ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। हाथ-पैर बंधे होने के कारण हत्या की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed