फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Body of a child found hanging from a noose, murder suspected

Sitapur News: फंदे से लटका मिला बालक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 24 Jun 2025 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Body of a child found hanging from a noose, murder suspected

विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। कस्बे में बिसवां मार्ग पर स्थित रामजीवन चौहान के घर में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनके पुत्र अमित (10) का शव दुपट्टे से लटकता मिला। रामजीवन परिवार के साथ अमेठी के गौरीगंज में मजदूरी करने गए हैं। घर में केवल अमित छह वर्षीय बहन सोनी ही थी। अमित मंगलवार सुबह पड़ोस के दोस्त राजा के साथ बाग में आम खाने गया था। बहन सोनी राजा के घर पर थी। बाग से वापस आने पर राजा अपने घर चला गया और अमित अपने घर में रुक गया। करीब एक घंटे बाद दोबारा जब राजा अमित को बुलाने उसके घर गया तो अमित का शव घर के भीतर दुपट्टे से लटकता मिला। राजा ने यह बात सोनी को बताई। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच करते हुए फिंगर प्रिंट आदि साक्ष्य लिए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि बच्चे ने खेल-खेल में फांसी लगा ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के परिजनाें के अनुसार अमित काफी खुशमिजाज था। मंगलवार को ही अमित कोटे से राशन भी लाया था। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed