{"_id":"5dc5bbf28ebc3e5b5f735f7c","slug":"bjp-leader-arrest-sitapur-news-lko49121658","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर भाजपा नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर भाजपा नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। अयोध्या मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक भाजपा नेता को महंगा पड़ गया। इस मामले में पुलिस ने कसमंडा के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
अयोध्या मसले पर फैसला आने से पहले सरकारी मशीनरी अलर्ट मोड में है। सोशल मीडिया पर डाली जाने वाली हर पोस्ट की निगरानी कर रही है। कमलापुर थानाध्यक्ष आरबी सुमन के मुताबिक, भाजपा नेता पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने अयोध्या मसले पर फैसला आने से पहले सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी डाली दी थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुष्पेंद्र प्रताप भाजपा के कसमंडा मंडल उपाध्यक्ष है। सोशल मीडिया पर उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सोशल साइट पर धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर केस
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल साइट पर धर्म से संबंधित लेखों पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी थी। इसी के चलते पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
रेउसा थानाध्यक्ष नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि रेउसा थाना क्षेत्र के बरी निवासी शिवा भार्गव द्वारा व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से गायत्री मंत्र का अभद्र भाषा में उच्चारण कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी।
इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक व समाज के गणमान्य लोगों द्वारा विरोध करते हुए तहरीर दी गई थी। इसी सिलसिले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।