फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Birth certificates of children will be made in the camp

Sitapur News: शिविर में बनाए जाएंगे बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र

Sat, 09 Aug 2025 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Birth certificates of children will be made in the camp
सीतापुर। परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों को डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) का लाभ मिलने में आधार कार्ड अड़ंगा बन रहा है। आधार कार्ड न बन पाने में जन्म प्रमाणपत्र की कमी खली रही है। इसकी वजह से डीबीटी का समय से लाभ नौनिहालों को नहीं मिल पा रहा है। अब डीएम के निर्देश पर विकासखंडवार शिविर लगाकर नौनिहालों के जन्म प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ तक के नौनिहालों को 1200 रुपये डीबीटी के तहत मिलते हैं। यह लाभ तभी मिलता है जब नौनिहालों के पास आधार कार्ड होता है। इधर, शिक्षकों ने बताया कि आधार कार्ड न बन पाने का कारण अभिभावकों ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र नहीं है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विकासखंडवार शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिले की सात तहसील के विकासखंडों में शिविर लगाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी एसडीएम, बीडीओ व ईओ को दी गई है। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने इस समस्या पर कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को लाभ देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगेंगे शिविर : एलिया व खैराबाद 11 अगस्त, बेहटा व कसमंडा 12 अगस्त, महोली व महमूदाबाद 13 अगस्त, मछरेहटा व बिसवां 18 अगस्त, मिश्रिख व पिसावां 19 अगस्त, सिधौली व हरगांव 20 अगस्त, पहला व परसेंडी 21 अगस्त, रामपुर मथुरा व रेउसा 22 अगस्त, सकरन व नगर क्षेत्र 23 अगस्त व गोंदलामऊ व लहरपुर 25 अगस्त को शिविर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed