{"_id":"673b1e17dea3df856002c07a","slug":"bike-rider-died-after-being-hit-by-high-speed-vehicle-in-sitapur-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; तिलक समारोह से लौट रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; तिलक समारोह से लौट रहा था घर
Mon, 18 Nov 2024 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Nov 2024 04:29 PM IST
सार
सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। यह तिलक समारोह से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सीतापुर में रविवार की देर रात एक बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
हादसा मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में कल्ली चौराहे पर हुआ। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के कोहता गांव निवासी देशराज (25) अपनी बाइक से अपनी बुआ के घर मछरेहटा तिलक समारोह में गया था। रविवार देर रात वापसी के समय मछरेहटा- कल्ली चौराहा मार्ग पर कल्ली चौराहे के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में देशराज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान लखनऊ में देशराज ने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक देशराज के दो छोटे बच्चे नितिन व आयुष हैं। पत्नी सावित्री देशराज की मौत के बाद से बेसुध है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन