फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   bike rider aunt and nephew died due to truck collision

Sitapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाची-भतीजे की मौत

Thu, 06 Apr 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
bike rider aunt and nephew died due to truck collision
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवार चाची व भतीजे को रौंद दिया। हादसे के समय दोनों लोग दवा लेने जा रहे थे। भरथा निवासी अमन (24) अपनी चाची रिंकी (26) को लेकर कस्बे से दवा दिलाने जा रहा था। तभी बिसवां-बहराइच मार्ग पर शिवपुर व मोंगलापुरवा के बीच बहराइच से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में अमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस की मदद से रिंकी को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दो लोग जख्मी
अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग जख्मी हो गए। रेउसा के पटना निवासी राजेंद्र निषाद (26) रिश्तेदारी में गया हुआ था। गुरुवार शाम घर आते समय सेवता-गुड़रुवा मार्ग पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह खेत में लगे कटीले तारों पर गिरकर जख्मी हो गया। लहरपुर क्षेत्र के गांव दंडपुरवा के पास ई रिक्शा व बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें पकरिया निवासी बाइक सवार संजय (50) घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed