फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike collides with tree, two teenagers die

Sitapur News: पेड़ से टकराई बाइक, दो किशोरों की मौत

Sun, 15 Dec 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, two teenagers die
कुंवरगड्डी/ सिधौली। ननिहाल में भाई का देवाई संस्कार के लिए पहुंचे दो किशोरों की बाइक रविवार को पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। अटरिया के पानपुर मोड़ के पास यह हादसा हुआ। पुलिस को मौके से हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के तरीनपुर रामलीला मैदान निवासी अभिषेक (16) अपने सगे भाई सूरज का देवाई संस्कार कराने अटरिया के गांव बहादुरपुर निवासी मामा रामसागर के यहां आए थे। यहां से अभिषेक थाना बक्शी का तालाब गांव सरकपुर सरैया निवासी अपने मौसेरे भाई धीरज कुमार (17) के साथ सामान लेने अटरिया कस्बा बाइक से आ रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे नीलगांव मार्ग पर पानपुर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed