{"_id":"68ee9cb9691bff4b2e099237","slug":"bike-collides-with-tanker-girl-falls-to-her-death-sitapur-news-c-102-1-slko1055-142378-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टैंकर से टकराई बाइक, युवती की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टैंकर से टकराई बाइक, युवती की गिरकर मौत
Wed, 15 Oct 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
रेउसा। बहराइच मार्ग पर मंगलवार को एक टैंकर ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवती की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
सदरपुर क्षेत्र के घरथरी गांव निवासी निजामुद्दीन का 25 अक्तूबर को निकाह होना है। वह भाभी शन्नो, भतीजे अब्दुल्ला (4) को लेकर रेउसा कस्बे में खरीदारी के लिए आए थे। कस्बे में ही शन्नो का मायका है। वह अपनी बहन शम्मो (24) को घर से लेकर बाजार के लिए निकलीं थी। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहे थे।
बहराइच मार्ग पर बैंक के पास बहराइच से आ रहे एक टैंकर ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से गिरीं शम्मो की टैंकर के पहिए की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि बाइक सवार अन्य तीन लोग भी हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया जबकि चालक मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे से मृतका के परिवार में निकाह खुशियां मातम में बदल गई।