{"_id":"5d8fa3428ebc3e93a45fcecd","slug":"beat-sitapur-news-lko4840908177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय वाले को सिपाही व दरोगा ने पीटा, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय वाले को सिपाही व दरोगा ने पीटा, लाइन हाजिर
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। दुकान बंद होने पर चाय की मांग पूरी न होने पर एक सिपाही भड़क गया। उसने चाय वाले को लात-घूसे को पीट दिया। बचाने दौड़ी मां को धक्का देकर गिरा दिया। शिकायत लेकर पीड़ित थाने पहुंचा। वहां मौजूद दारोगा ने भी उसे पीट दिया। पीड़ित के साथ थाने गए उसके एक साथी व बेटे को भी दारोगा ने थप्पड़ मारे।
जब यह खबर फैलना शुरू हुई तो आला अफसर सक्रिय हुए। दरोगा व सिपाही के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। कमलापुर इलाके के शाहजलालपुर निवासी राजेंद्र चाय बेचते है। उसका आरोप है कि शुक्रवार शाम दुकान बंद कर वह पड़ोस की पान की दुकान पर खड़ा था।
कमलापुर थाने में तैनात आरक्षी रामफेर कनौजिया वहां पहुंचे। उसने चाय मांगी। उन्होंने कहा कि दुकान बंद हो गई है। इस पर राजेंद्र से गाली गलौच की। जब उसने विरोध किया तो सिपाही ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी। दुकान में सो रही चाय वाले की मां जब बचाने पहुंची तो आरक्षी ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन
सिपाही के जाने के बाद पीड़ित थाने पहुंचा। आरोप है कि थाने में मौजूद दारोगा विनोद कुमार शर्मा ने पीड़ित राजेंद्र की थाने में भी पिटाई कर दी। दारोगा ने राजेंद्र के साथ गए उसके बेटे प्रदुम्र व साथी पिंटू को भी थप्पड़ मारे। पहले जलालपुर फिर थाने के भीतर लोगों की मित्र पुलिस द्वारा पिटाई का मामला तूल पकड़ गया।
कुछ देर बाद यह मामला एसपी एलआर कुमार तक पहुंच गया। पीड़ित की तहरीर पर सिपाही व दारोगा के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया गया। एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी रामऔतार सिंह ने बताया कि घटना हुई है। एनसीआर दर्ज हुआ है। एसपी ने दारोगा व सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।