फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ban on increase in annual honorarium of inactive CHOs

Sitapur News: निष्क्रिय सीएचओ के वार्षिक मानदेय वृद्धि पर लगी रोक

Sun, 01 Feb 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 01 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ban on increase in annual honorarium of inactive CHOs
सीतापुर। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान निष्क्रिय दिखने वाले कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की कार्यशैली को लेकर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने नाराजगी जताई है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ सुरेश कुमार ने वार्षिक मानदेय वृद्धि रोक दी है।
विज्ञापन

एनसीडी स्क्रीनिंग में न्यूनतम काम करने वाली सीएचओ कसमंडा चौड़िया उपकेंद्र की उपासना, बम्हेरा की अन्नपूर्णा दीक्षित, हरगांव के गुरधपा उपकेंद्र की अमिता दीक्षित, मिश्रिख के भिठौली की नीलम यादव, मछरेहटा के रालामऊ उपकेंद्र की उषा श्रीवास्तव, किन्हौटी की अदिति डैनियल, रेउसा के रंडा कोडर के रोहित यादव, लहरपुर के पटवारा की अंशिका, परसेंडी के सोहेतारा की संगीता देवी, ऐलिया के कमोलिया की प्रियंका पांडेय के मानदेय की वार्षिक वृद्धि को रोक दी है।
विज्ञापन

ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन में न्यूनतम कार्य करने वाली मिश्रिख के भिठौली उपकेंद्र की नीलम यादव, लकड़ियामऊ की रेनू देवी, हरगांव सीएचसी के गुरधपा उपकेंद्र की अमिता यादव, सिधौली के मुकीमपुर की संजना, मछरेहटा के जटपुरवा की सुषमा देवी और सिधौली के खरतोहना की पलक शुक्ला और सबसे कम आभा आईडी बनाने वाली सीएचओ महोली के कैथा उपकेंद्र की स्वाती मिश्रा, मिश्रिख के नीमसार की प्रियंका कुमारी, मछरेहटा के जालेपारा के दिनेश कुमार, परसेंडी के मजलिसपुर की पूजा दीक्षित, गोंदलामऊ के औरंगाबाद की शोभा गौतम और बालपुर की आशा देवी, सिधौली के खरतोहना उपकेंद्र की पलक शुक्ला, लहरपुर के अनिया कला की लक्ष्मी राज, खैराबाद के जैतीखेड़ा द्वितीय की प्राची मिश्रा, बेहटा के सोहरिया के राहुल वर्मा और रेउसा के थानगांव उपकेंद्र की रूचि मिश्रा के मानदेय की वार्षिक वृद्धि को रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed