{"_id":"69ea6d07307d95123208a43a","slug":"baburam-savitri-devi-inter-college-has-become-a-nursery-of-meritorious-students-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154657-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मेधावियों की नर्सरी बना बाबूराम सावित्री देवी इंटर काॅलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मेधावियों की नर्सरी बना बाबूराम सावित्री देवी इंटर काॅलेज
Fri, 24 Apr 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के बिलौली बाजार स्थित बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज से ही प्रदेश व जिले की मेरिट सूची में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर आए हैं। वर्ष 2016 से ही यह विद्यालय मेधावियों की नर्सरी बना है। विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश वर्मा के पुत्र पुष्कर वर्मा ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1981 में महमूदाबाद कस्बे में प्रकाश कोचिंग की शुरुआत की थी। शिक्षा की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2005 में कोचिंग की जगह प्रकाश इंटर कॉलेज को मान्यता देकर इसका संचालन शुरू किया गया।
वर्ष 2013 में उनके बाबा बाबू राम का निधन हो गया। इसके बाद उनके पिता ओम प्रकाश वर्मा ने अपने पिता की याद में बिलौली बाजार में वर्ष 2014 में बाबू राम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की स्थापना की। सावित्री देवी उनकी माता का नाम है। वह अभी प्रबंधकारिणी में शामिल हैं। पुष्कर वर्मा ने बताया कि यह विद्यालय वर्ष 2016-17 से ही यूपी बोर्ड में टॉपर देता रहा है। वर्ष 2025 में हाईस्कूल परिणामों में उनके छात्र अर्पित वर्मा को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला था। वहीं, वर्ष 2024 में इसी स्कूल से स्वाति सिंह हाईस्कूल में प्रदेश में तीसरे नंबर पर रही थीं। इस बार प्रदेश के दोनों टॉपर इसी स्कूल से आए हैं। ओम प्रकाश वर्मा, पुष्कर वर्मा व स्कूल के शिक्षकाें ने मेधावियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। (संवाद)