फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Baba Ramdas scolded Surendra Pehalwan

Sitapur News: बाबा रामदास ने सुरेंद्र पहलवान को किया चित

Fri, 23 Jan 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 23 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Baba Ramdas scolded Surendra Pehalwan
बिसवां (सीतापुर)। हजरत गुलजार शाह मेला मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल चौथे दिन भी आयोजित हुई। यह कुश्ती अयोध्या के बाबा रामदास पहलवान और मध्यप्रदेश के सुरेंद्र पहलवान के बीच हुई। इसमें बाबा रामदास ने सुरेंद्र पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती मेरठ के प्रमोद पहलवान और पंजाब के शेरा पहलवान के बीच हुई, जिसमें प्रमोद पहलवान ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

तीसरी कुश्ती मेरठ के आदेश पहलवान और वाराणसी के चंदन पहलवान के बीच हुई, जिसमें आदेश ने को पराजित कर जीत हासिल की। चौथी कुश्ती राजस्थान के शैतान सिंह पहलवान और मेरठ के राहुल पहलवान के बीच हुई, जिसमें शैतान सिंह ने जीत हासिल की। पांचवीं कुश्ती कश्मीर के रिजवान गनी पहलवान और राजस्थान के मेंटल पहलवान के बीच हुई, जिसमें रिजवान गनी विजेता रहे।
विज्ञापन

छठी कुश्ती मध्यप्रदेश के सुरेंद्र पहलवान और नेपाल के हरिहर पहलवान के बीच हुई, जिसमें सुरेंद्र पहलवान ने जीत दर्ज की। दंगल में रेफरी की भूमिका शौकत पहलवान और सुल्तान पहलवान ने निभाई। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष मसर्रत अली, सेक्रेटरी सैयद हुसैन कादरी, कार्यवाहक अध्यक्ष महबूब अली, नफीस अहमद, रेहान कादरी, राजकुमार रस्तोगी, बदर हयात खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed