फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Azam Khan

जेल के पीसीओ से अपनों का हाल पूछ रहे आजम

Mon, 29 Jun 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan
सीतापुर। करीब चार माह से सीतापुर जेल में बंद सपा नेता व सांसद आजम खां और उनकी पत्नी व बेटे की मुलाकातें बंद हैं। न उनकी मुलाकात परिवार वालों से हो रही है और न ही उन्हें उनकी पार्टी के नेता और करीबियों से मिलने दिया जा रहा है। मार्च में लॉकडाउन होने के बाद से अब तक मुलाकातें बंद हैं। ऐसे में सांसद आजम खां अपनों के खैरियत पूछने के लिए जेल के ही पीसीओ का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

जेल प्रशासन भी मुलाकातों व वार्ता को लेकर सतर्क है। आजम खां से बात करने वाले हर शख्स के नंबर आदि का पहले वेरीफिकेशन होता है। उसके बाद ही उनकी गुफ्तगू कराई जाती है। हालांकि जेल प्रशासन आजम खां को कुछ राहत जरूर दे रहा है।
विज्ञापन

कोई परिचित उनके लिए खाने-पीने का सामान लाता है तो उसे आजम तक पहुंचा दिया जाता है। सूत्रों का दावा है कि इसके अलावा जेल प्रशासन आजम खां को लेकर कोई ढील नहीं दे रहा। सूत्रों का दावा है कि रमजान में ईद के मद्देनजर आजम खां को लेकर शासन से कोई पत्र भी आया था, लेकिन उससे भी आजम खां को कोई राहत नहीं मिली। हालांकि जेल प्रशासन ऐसी बात से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर आरएस यादव का कहना है कि सांसद आजम खां, उसके बेटे अब्दुला आजम, पत्नी तंजीन फात्मा फरवरी में सीतापुर जेल आए थे। उस वक्त उनकी मुलाकातें हो रही थीं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से 18 मार्च से अब तक मुलाकातें बंद हैं। इस बीच सांसद व उनके बेटे, पत्नी से किसी की मुलाकात नहीं हुई। उन्हें जेल के पीसीओ से परिवार व करीबियों से नियमानुसार वार्ता करा दी जाती है। जो लोग उनसे मिलने आते हैं, उनकी मुलाकात नहीं कराई जाती, लेकिन उनके लिए कोई जरूरी सामग्री आती है तो उसे नियमों का ध्यान रखते हुए पहुंचा दिया जाता है।

लॉकडाउन से बंद हैं सभी की मुलाकातें
सपा के कद्दावर नेता व सांसद आजम खां, उनकी पत्नी व बेटे से मुलाकात को लेकर जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन से अब तक सभी बंदियों की मुलाकातें बंद हैं। सांसद आजम खां को भी किसी से मिलने नहीं दिया गया है। अभी बंदियों से मुलाकात बंद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed