फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Avoid corona by adopting Suman-K formula

%सुमन-के’ फार्मूला अपनाएं, कोरोना वायरस से खुद को बचाएं

Sat, 14 Mar 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Avoid corona by adopting Suman-K formula
सीतापुर। साफ-सफाई से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। खासकर हैंडवाश से। सबसे अधिक संक्रमण हाथों से ही फैलता है। इसलिए बार-बार हैंडवाश करना जरूरी है लेकिन लोगों को इसके तरीके की जानकारी होनी चाहिए। ये बातें सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सचान ने सीएमओ दफ्तर में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डीसीपीएम को ट्रेनिंग देने के दौरान कही।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि आप लोगों को बीमारी से बचाव के बारे में पूरी जानकारी होनी जरूरी है जिसके जरिए ब्लॉक क्षेत्रवार जाकर आशा बहुओं को इस वायरस के लक्षण और बचाव के बारे में बताया जा सके। जिला माहामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सचान ने बताया कि प्रशिक्षण में सबसे अधिक फोकस हैंडवाश पर रहा। हाथ धुलने के तरीके के लिए सुमन-केे फार्मूला अपनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुमन-केे को अंग्रेजी अक्षरों के जरिए ट्रेनिंग में जागरूक किया गया, एस का मतलब समझाया गया कि सीधा हथेली करके धुलना, यू से उल्टा करें, एम से मुठ्ठी को बंद करके, ए से अंगूठा को गदेली के बीच दबाकर, एन से नाखून को गदेली में घिसना, के से कलाई को सीधा करके करीब 20 सेकेंड से धुलना। उन्होंने बताया कि जिस तरह से आप लोगों को हैंडवाश के टिप्स दिए जा रहे हैं, वैसे ही ब्लॉकों में जाकर आशाओं को बताना होगा। इस तरह हैंडवाश करने से 95 से लेकर 98 फीसदी तक कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना ही नहीं इस तरह हाथ धुलने से किसी भी संक्रमण से छुटकारा मिलने की संभावना अधिक रहती है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि ट्रेनिंग देने के बाद आदेश जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डीसीएम आशा को बताएंगे। इसके बाद गांव-गांव आशाएं लोगों को जागरूक करेंगी। ये फार्मूला अगर हिट होता है तो कोरोना से बचाव की उम्मीद और बढ़ जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, सभी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डीसीपीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed