{"_id":"939b2b982f8e50842c019823aeadb6ba","slug":"attack-the-brothers-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे में भाई पर हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारे में भाई पर हमला, गंभीर
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हमलावर भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खैराबाद कस्बे के कटरा निवासी मो. रोशन व फखरुल पुत्रगण शफी के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रोशन सुबह घर से चाय लेने के लिए निकला था। घर लौटते समय रास्ते में बड़े भाई फखरुल ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब तक लोग बचाने दौड़ते, हमलावर जख्मी कर भाग निकला।
हमले में रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन