फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Attack against molesting teenager

किशोरी से छेड़खानी के विरोध में हमला

Mon, 16 Aug 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Attack against molesting teenager
महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके के एक गांव में घर में घुसकर आरोपियों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे पीड़िता के मामा ने विरोध किया तो दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में किशोरी और उसके मामा दोनों घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर जांच की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तालगांव इलाके के एक गांव में एक किशोरी कई सालों से अपने मौसा के घर रहती थी। रविवार को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि सुबह गांव के ही सगे भाई गुड़ऊ, सुनील घर में घुस गए। उससे छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया। शोर सुनकर घर के बाहर लेटे किशोरी के मामा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने छेड़छाड़ कर रहे युवकों का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में किशोरी और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेेक्टर तालगांव अनिल सिंह ने बताया कि किशोरी और उसके मामा का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ छेड़खानी आदि की धाराओं में केेस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed