फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ASP reached Nari Adalat, tested methodology

Sitapur News: नारी अदालत पहुंचे एएसपी, परखी कार्यप्रणाली

Fri, 18 Apr 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 18 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
ASP reached Nari Adalat, tested methodology
पिसावां(सीतापुर)। कस्बे के निरीक्षण भवन परिसर में महिला समाख्या की उपवन महासमिति द्वारा आयोजित नारी अदालत का अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। नारी अदालत के दौरान 12 महिलाओं की टीम ने विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन

करौंदिया गांव निवासी माया देवी का तीन साल से अपने पति से विवाद चल रहा था। नारी अदालत के द्वारा निस्तारण कराया गया। इस दौरान एक फसल से जुड़े विवाद को भी सुलझाया गया। एएसपी प्रवीण रंजन ने नारी अदालत की सराहना करते हुए कहा कि छोटे विवादों का इस प्रकार से आपसी तालमेल से समझौता कराना बेहद ही सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारी अदालत की महिलाएं एंटी रोमियो टीम के साथ मिलकर महिला हिंसा पर अंकुश लगाने में भी मदद करें। इस दौरान नारी अदालत की रेखा गुप्ता, नीबू कली, प्रतिभा, माया, सुषमा, सुशीला आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी अदालत को माना
पति-पत्नी सहित परिवारों के छोटे-छोटे विवादों को कोर्ट और थाने की दहलीज तक न जाना पड़े। आपसी तालमेल और समझौतों के साथ सभी समस्याओं का निराकरण आसानी से हो सके। इसलिए महिला समाख्या की उपवन महासमिति द्वारा 2005 से नारी अदालत का संचालन किया जा रहा है। नारी अदालत का आयोजन प्रत्येक माह की 14 व 28 तारीख को किया जाता है। सदस्य नींबू कली ने बताया कि अभी तक पति-पत्नी और महिला हिंसा के लगभग छह हजार से भी अधिक वादों का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed